फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वजों की याद में हर गांव में स्थापित होगा अमृत वन

विज्ञापन
विज्ञापन
- वन विभाग ने 26 विभागों के समन्वय से शुरू किया पौधरोपण
विज्ञापन

- जिले में शक्ति वन की स्थापना किए जाने की भी चल रही तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पश्चिम यूपी के सबसे प्रदूषित जिलों में शामिल मुजफ्फरनगर को फिर से हरा-भरा करने की तैयारी है। स्वतंत्रता दिवस से पहले जिले में 30 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। ग्रामीणों से अपने पूर्वजों की स्मृति में अमृत वन लगाने का आह्वान किया गया। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक अमृत वन लगाए जाने का लक्ष्य है। चार दिन विशेष अभियान चलेगा।
वन विभाग ने 26 विभागों के समन्वय से जिले में हरियाली का प्रयास शुरू कर दिया है। डीएफओ कन्हैया पटेल ने बताया कि शुक्रवार से अभियान की शुरूआत हो गई है। स्वतंत्रता दिवस तक पौधरोपण का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। बीच में चार दिन विशेष पौधरोपण अभियान चलेगा। इस बार अभियान में सबसे खास बात यह है कि लोगों से पूर्वजों की याद में पौधरोपण का आह्वान किया जा रहा है, ताकि लोग पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी कर सकें। प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत वन की स्थापना होगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में शक्ति वन लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिसमें महिलाएं पौधरोपण करेंगी।
विज्ञापन

इनसेट
इस तरह किया जाएगा पौधरोपण
तिथि पौधरोपण
05 जुलाई 2163600
06 जुलाई 216550
07 जुलाई 216550
15 अगस्त 433100
यह विभाग करेंगे सहयोग
वन विभाग, पर्यावरण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, आवास विकास विभाग, औद्योगिक विकास विभाग, नगर विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति/सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, उर्जा निगम, माध्यमिक, बेसिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, श्रम विभाग, स्वास्थ्य, परिवहन, रेलवे, रक्षा, उद्यान और पुलिस विभाग को लक्ष्य दिया गया है।
भोकरहेड़ी से की पौधरोपण की शुरूआत
जिले के भोकरहेड़ी वन ब्लॉक में शुक्रवार को पौधरोपण की शुरूआत की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, डीएफओ कन्हैया पटेल, पूर्व चेयरमैन ज्ञानेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार, मदन कुमार, सोमदत्त शर्मा, विक्रम सिंह उपस्थित रहे। सभी ने पौधरेापण किया।
विज्ञापन

हर व्यक्ति करे सहयोग
डीएफओ कन्हैया पटेल का कहना है कि अगर प्रत्येक व्यक्ति सहयोग करे तो हरियाली लौट सकती हैं। जिले का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। लोगों को पौधों की रक्षा का संकल्प दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें