फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार पत्नी के उपचार के लिए रचा लूट का नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी (मुजफ्फरनगर)। मुकंदपुर नहर पटरी मार्ग पर पशु व्यापारी से बृहस्पतिवार शाम हुई लूट की सूचना जांच में फर्जी पाई गई। पशु व्यापारी ने बीमार पत्नी के उपचार को कार मालिक के रुपये हड़पने के लिए लूट की फर्जी सूचना दी थी। पुलिस ने फर्जी लूट का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बघरा निवासी पशु व्यापारी शौकीन का पशुओं की खरीद-फरोख्त का धंधा कोरोना काल के चलते ठप हो गया था। इसके चलते वह कुछ समय से बुढ़ाना निवासी गुल्लू की गाड़ी चलाता है। शौकीन ने बृहस्पतिवार शाम पुलिस को सूचना दी कि वह बुढ़ाना से 45 हजार रुपये लेकर लौट रहा था। रास्ते में मुकंदपुर नहर पटरी मार्ग पर पांच बदमाशों ने उसे लूट लिया। एसओ राधेश्याम यादव ने बताया कि मामले की जांच की गई तो लूट की सूचना फर्जी पाई गई। पूछताछ में शौकीन ने बताया कि उसकी पत्नी काफी समय से बीमार है, जिसके उपचार के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी।
बृहस्पतिवार को अपनी तनख्वाह के नौ हजार रुपये लेने बुढ़ाना गया था, जहां कार मालिक गुल्लू ने उसे गांव उमरपुर निवासी रिजवान को देने के लिए 25 हजार रुपये भी दिए थे। उक्त रुपये हड़पने के लिए ही शौकीन ने लूट की साजिश रची और बुढ़ाना से घर पहुंचकर 25 हजार के साथ ही तनख्वाह के नौ हजार रुपये भी अपने घर में रख दिए। इसके बाद आरोपी मुकंदपुर नहर पटरी मार्ग पर पहुंचा और पुलिस को लूट की फर्जी सूचना दी। एसओ ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से 34 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें