फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं होगा बंद, प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी  

Mon, 28 Nov 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
rupees
विज्ञापन
नोट बंदी के विरोध में विपक्षी दलों के भारत बंद के आह्वान पर जिले में कोई भी राजनीतिक दल बंद की घोषणा नहीं कर सका है। व्यापारी संगठनों ने बंद का विरोध किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता टाउन हाल में एकत्र होकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे। सपा कुछ नहीं करेगी।     
विज्ञापन


सोमवार को होने वाला भारत बंद जिले में बेअसर रह सकता है। जिले के किसी भी राजनीतिक दल और व्यापारी संगठन ने बंद की घोषणा नहीं की है। व्यापारी संगठनों के पहले से ही बीजेपी के साथ जुड़ा होने के कारण विपक्षी दल ऐसी घोषणा नहीं कर पाए हैं। भारत बंद में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही कांग्रेस के नेता भी यहां पीछे हट गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानू मियां ने बताया कि उनका बंद कराने का कोई प्रोग्राम नहीं है।

पार्टी कार्यकर्ता टाउन हाल पर एकत्र होंगे, यहीं से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा कोई कार्यक्रम नहीं है। सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल उर्फ बच्ची सैनी ने बताया कि सपा की ओर से बंद को लेकर कोई कार्यक्रम नहीं है। बीजेपी के जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि बीजेपी किसी का कोई विरोध नहीं करेगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बंद का विरोध करने का एलान किया है। अन्य संगठनों ने भी बंद का समर्थन नहीं किया है। बंद के पक्ष में कोई भी व्यापारिक संगठन नहीं हैं। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह का कहना है कि बंद व्यापारियों के विवेक पर निर्भर है। कोई जबरन दुकान बंद कराएगा तो संबंधित दुकानदार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें