फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिली तीन बीएलएस एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को मिली तीन बीएलएस एंबुलेंस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने नगरीय क्षेत्र में कोविड-19 की रोकथाम के लिए काम कर रही रैपिड रिस्पांस टीमों के चिकित्सकों और अन्य सदस्यों से संवाद किया। उन्होंने शासन से स्वास्थ्य विभाग को मिली तीन बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस (बीएलएस) को भी हरी झंडी दिखाकर उनका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने शनिवार को स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय में पहुंचकर कोविड-19 के लिए नगरीय क्षेत्र में कार्य कर रही रैपिड रिस्पांस टीम से मिलकर उनसे संवाद किया। बातचीत कर जानकारी ली। ये टीम कोरोना मरीजों के घर-घर पहुंच रही है। ये टीमें मरीजों को मजबूती के साथ कोरोना की लड़ाई लड़ने का जज्बा दे रही है। मंत्री को इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में डॉ. राकेश बंसल के निर्देशन में प्रत्येक वार्ड में एक-एक कोविड-19 रैपिड रिस्पांस टीम सहित कुल 50 टीमें कार्य कर रही है, जो प्रत्येक होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड रोगी के घर जाकर उन्हें मेडिसिन किट उपलब्ध कराती है। उनके घर को सैनिटाइज करती है। पल्स ऑक्सीमीटर से उनका ऑक्सीजन लेवल चेक करती है। साथ ही थर्मल स्कैनर से उनका बुखार की भी जांच की जाती है। इसके साथ ही यह टीम कोविड-19 रोगी को हौसला देने का भी काम करती है। दस दिन तक लगातार फॉलोअप भी करती है। उन्होंने बताया कि नगर में 10 मोबाइल टेस्टिंग टीम घर-घर जाकर कॉन्ट्रैक्ट टेस्टिंग भी करती हैं। संवाद करने के बाद मंत्री ने तीन नई बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। ये एंबुलेंस अब जनपद में सेवाएं देगी। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, एसीएमओ डॉ. वीके सिंह, डॉ. राकेश बंसल, डॉ. अनिल कौशिक, डॉ. देवेंद्र कुमार, कमल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें