फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने ऑनलाइन ग्रीटिंग कार्ड व पोस्टर बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने ऑनलाइन ग्रीटिंग कार्ड और पोस्टर बनाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पीआर पब्लिक स्कूल में ईद उल फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । सबसे पहले स्कूल के प्रबंधक अशोक सिंघल ने ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को ईद के महत्व के बारे में बताया। इसके बाद प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने भी स्कूल की ओर से सभी को ईद उल फितर की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

ईद के मौके पर स्कूल की ओर से ग्रीटिंग कार्ड ऑनलाइन बनाने की एक्टिविटी कराई गई, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यह एक्टिविटी कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी विद्यार्थियों द्वारा कराई गई, जिसमें सभी बच्चों ने बड़े सुंदर और आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाए। कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने ईद की बधाई देते हुए बड़े आकर्षक पोस्टर बनाए तथा सभी विद्यार्थी ने एक दूसरे को कार्ड व पोस्टर के माध्यम से ही ईद की शुभकामनाएं दीं। स्कूल के विद्यार्थी शिवांशु गर्ग, परी चौधरी, कनिका शर्मा, नेहा कौशिक, जानवी त्यागी, संयम शर्मा, अरुण तोमर, कनक रानी आदि विद्यार्थियों ने बड़े ही मनमोहक व सुंदर ग्रीटिंग कार्ड एवं पोस्टर बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें