जिला पंचायत सभागार में क्लीन व ग्रीन शहर के संबध में बैठक में मौजूद राज्यमंत्री कपिलदेव,पालिका च?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बैठक में शहर के विकास पर हुई चर्चा
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्र भूषण सिंह की पहल पर शहर के कायाकल्प और चहुंमुखी विकास के लिए जिले के प्रमुख उद्योगपति, व्यापारी और समाजसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं को जोड़कर बनी सिविल सोसायटी की बैठक की गई। बैठक में शहर के विकास को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने शहर के विकास और जनहितों के प्रति संवेदनशील रहने की अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए उनके खून की हर बूंद समर्पित है। डीएम चंद्र भूषण सिंह द्वारा शहर को सुंदर, सुव्यवस्थित और स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की अपनी योजना को लेकर डिस्ट्रिक्ट सिविल सोसायटी का गठन किया है। डीएम ने शहरी सुंदरीकरण के लिए सभी से सुझाव आमंत्रित किए।
प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि शहर के जिम्मेदार लोगों ने जो सुझाव दिए है, उन पर कार्य होगा। कुुछ उद्यमियों ने अपने खर्च पर सुंदरीकरण का प्रस्ताव भी रखा। बैठक में व्यापारी नेता रेवती नंदन सिंघल, कृष्ण गोपाल मित्तल, श्रीमोहन तायल, उद्यमी पंकज अग्रवाल, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, ईओ हेमराज मौजूद रहे।