फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत    

Fri, 14 Oct 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोपा रोड पर जट मुझेड़ा के पास बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। साथ में बैठी दो महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


सिखेड़ा थाने के बहादुरपुर निवासी समीर (22) बृहस्पतिवार शाम अपनी मां सायरा के साथ बाइक से शहर की ओर आ रहा था। भोपा के यूसुफपुर निवासी बबलू (25) बाइक पर अपनी पत्नी नीरज के साथ शहर से वापस अपने गांव लौट रहा था। शाम करीब छह बजे जटमुझेड़ा के पास दोनों की बाइकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

बाइकों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि  बाइक सवार चारों लोग उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने बबलू और समीर को मृत घोषित कर दिया। दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। पता चलने पर दोनों पक्षों के काफी लोग जिला चिकित्सालय पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें