फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन की चपेट में आकर किशोर की मौत, हंगामा 

Fri, 14 Oct 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हंगामा करते लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली के बघरा तांगा स्टैंड पर क्रेन की चपेट में आने से नौ वर्षीय किशोर की मौत हो गई। चालक मौका पाकर क्रेन छोड़कर मौके से फरार हो गया। किशोर की मौत से लोगों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। शव को सड़क पर  रखकर जाम लगा दिया और बच्चे के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।  सूचना पर एसपी क्राइम और सिटी मजिस्ट्रेट भारी फोर्स के साथ मौके पर  पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।      
विज्ञापन


बघरा तागा स्टैंड पर शामली रोड पर बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे एक क्रेन जा रही थी।  स्टैंड के पास सड़क पार कर रहा बाग जानकीदास निवासी नौ वर्षीय किशोर कैफ पुत्र नौशाद क्रेन की चपेट में आ गया और कुचले जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मारपीट के डर से चालक क्रेन को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने मौके पर ही हंगामा करना शुरू कर दिया और किशोर के शव को सड़क पर ही रखकर रोड जाम कर दिया।

भीड़ मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गई। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।  घंटों मौके पर हंगामा होता रहा। सूचना पर एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता और सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया। अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हुए। दोनों पक्षों में बात चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें