फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 02 Mar 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में पीनना बाईपास पर बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां से गंभीर हालत में दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली के शेरनगर निवासी खालिद (25) अपने भाई मोमिन (22)  और साथी वकील (23) के साथ मंगलवार को शामली में दंगल देखने के लिए गया था। शाम करीब छह बजे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। पीनना बाईपास पर काली नदी पुल के पास सामने से आई बड़ौत डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिरकर गए।

हादसे में गंभीर रूप से घायल खालिद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहीं, दुर्घटना के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें