फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत 

Sat, 11 Jun 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली, मीरापुर मार्ग पर दो बाइकों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक चालकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन


गांव तिसंग निवासी पंकज (28) पुत्र धर्मपाल शुक्रवार दोपहर बाइक लेकर गांव से खतौली आ रहा था। जबकि पुरकाजी निवासी आरिफ पुत्र नसीम बाइक से खतौली से घटायन की ओर जा रहा था। मीरापुर मार्ग पर घटायन की ओर जाने वाले रास्ते के पास दोनों बाइकों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

पंकज के पास हेलमेट नहीं था, आरिफ ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था, उसकी बाइक पर हेलमेट टंगा था। हादसे के बाद पंकज की मौके पर ही मौत हो गई और आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आरिफ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बघरा निवासी राशिद घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें