फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत  

Fri, 28 Oct 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ग्रामीण की मौत के बाद सड़क पर बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुढ़ाना में पीर पर प्रसाद चढ़ाने जा रहे ग्रामीणों की घोडा बुग्गी मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक की टक्कर लगने से टूट गई। इस टक्कर में बुग्गी चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई। बुग्गी में सवार तीन महिलाएं तथा 6 बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के गांव सठेड़ी निवासी विजय उर्फ बीजा (70) अपनी पुत्रवधू पूनम (35) पत्नी मांगा, डोली (30) पत्नी कुलदीप, रविता (26) पत्नी सोनू तथा मोनू (11) पुत्र मांगा, चीनू (05) पुत्र मांगा, अंशिका (4), अंशुल (3), मंशिका (6 माह) पुत्री सोनू, तथा छोटी (6) पुत्री नीटू के साथ अपनी घोड़ा बुग्गी से भैंसाना पीर पर प्रसाद चढ़ाने जा रहा था। बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब ढाई बजे मेरठ-करनाल हाईवे पार करते समय गांव के सामने मेरठ की ओर से आ रहे ट्रक ने घोड़ा बुग्गी को टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर से घोड़ा बुग्गी पलटकर टूट गई। इस घटना में बुग्गी के चालक विजय उर्फ बीजा की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं घोड़ा बुग्गी में सवार महिलाओं सहित सभी बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सुधीर कुमार तोमर तथा इंसपेक्टर डीके त्यागी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। घटना के बाद ट्रक का चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सठेड़ी के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। अधिकारियों के समझाने पर आधा घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। हाईवे पर जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी महिलाओं व बच्चों को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है। घटना की तहरीर मृतक विजय के पुत्र सोनू ने कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें