फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मावे, रसगुल्लों, दूध के नमूने लिए 

Fri, 28 Oct 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मिठाई। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
दीपावली पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जिले भर में चेकिंग अभियान चलाकर मिठाई, दूध और मावे के नमूने लिए। जिला अभिहित अधिकारी विनीत कुमार के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने शहर, खतौली, शाहपुर, बुढाना, चरथावल में खाद्य पदार्थों के नमूने भरे।    
विज्ञापन

  
खतौली में जानसठ तिराहे पर मावे की जांच की गई। मावा विक्रेताओं मोमीन, तिरथ, फिरोज, मांगेराम और गय्यूर से मावे के पांच नमूने लिए गए। साठ किलो मावा नष्ट कर फिरोज को चेतावनी दी गई। शाहपुर में मिठाई की दुकानों से बर्फी और पेठे का नमूना लिया गया। बुढ़ाना की दुर्गा स्वीट्स पर छापा मारा गया। रसगुल्ले और समोसों के साथ दी गई सब्जी का नमूना लिया गया।

शहर में कमल नगर स्थित प्रदीप कुमार के यहां बत्तीशा के नमूने लिए गए। बरला में पुलिस बल के साथ रात्रि में मावा विक्रेता इरशाद के यहां मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। टीम में राहुल सिंह, परमवीर सिंह, विकास कुमार, प्रेमचंद, अनिल कुमार कौशल आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें