लॉकडाउन-4 के पहले दिन छूट के दौरान शिव चौक से गुजरतें वाहनों की भीड़।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बाजार खुलने की उम्मीद में उमड़ पड़ी भीड़
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन-4 में मिलने वाली छूट एवं पाबंदियों से अनजान लोग सोमवार सुबह सड़कों पर उतर आए। उन्हें उम्मीद थी कि अब तक बंद रहीं दुकानें खुलेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दुकानों पर नंबर डालने के बावजूद खोलने की अनुमति नहीं मिली। इसके चलते बाजार आए लोगों को निराश लौटना पड़ा।
सोमवार से शुरू हुए लॉकडाउन-4 को लेकर कोई एडवाइजरी नहीं की गई थी। इसके चलते दुकानदार और खरीदार सवेरे बाजार में पहुंच गए। इसके चलते बीते दिनों की अपेक्षा बाजार में भीड़भाड़ ज्यादा रही। सब्जी एवं दाल मंडी में तो रोजाना भीड़ रहती है। सोमवार को अन्य बाजारों में भी लोग पहुंच गए। शिव चौक, रुड़की रोड, कोर्ट रोड, अंसारी रोड, अहिल्या बाई चौक के आसपास भारी भीड़ नजर आई। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर घरों को भेजा।