विजयी जुलूस में उमड़ पड़ा जनसैलाब
मुजफ्फरनगर। भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीरपाल निर्वाल की जीत के बाद उत्साहित कार्यकर्ताओं ने विजयी जुलूस निकाला। कचहरी गेट पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शिव चौक पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जय श्रीराम के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया। जुलूस शिवचौक से सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचा।
नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल जीत का प्रमाण पत्र लेकर करीब साढे़ तीन बजे जैसे ही कलक्ट्रेट से बाहर निकले कचहरी के गेट पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। यहां उनके स्वागत में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल, सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग जगदीश पांचाल, सहकारी बैंक चेयरमैन सत्यपाल सिंह पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, जितेंद्र त्यागी पूर्व चेयरमैन, राजेश संगल सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कचहरी गेट पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, यहां से ढोल नगाड़ों के साथ शिव चौक पर पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। यहां से जुलूस गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पहुंचा। वहां पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा डॉ. वीरपाल निर्वाल का ढोल, नगाड़ों, आतिशबाजी एवं मिठाई वितरित कर भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा कार्यालय पर डॉ. वीरपाल निर्वाल के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सम्मान समारोह हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री विनीत कात्यान ने किया। डॉ. निर्वाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी उनको दी गई है उसको वह सभी को साथ लेकर पूरा करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, सुधीर सैनी, डॉ. सुभाषचंद शर्मा, सुखदर्शन सिंह बेदी, कुशपुरी, संजय मुंडभर, विजय सैनी, रोहिल वाल्मीकि, सुषमा पुंडीर, रमेश खुराना, बिजेंद्र पाल, नितिन मलिक, संजय गर्ग, वैभव त्यागी, राहुल वर्मा, सुनील दर्शन, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, सचिन सिंघल, बोबिंद्र सहरावत, प्रवीण शर्मा, अचिंत मित्तल समेत सभी जिला सदस्य मौजूद रहे।