फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में बदमाश दबोचा, पैर में गोली लगी

विज्ञापन
खतौली पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश वीरा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश दबोचा, पैर में गोली लगी
विज्ञापन

खतौली। पुलिस ने मुठभेड़ में मीरापुर रोड के याहियापुर मोड़ पर लूटपाट के इरादे से खड़े एक बदमाश को दबोच लिया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार आरोपी पर करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि खतौली इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी सोमवार रात्रि 11 बजे मीरापुर रोड पर गश्त कर रहे थे। याहियापुर मोड़ पर बाइक सवार दो युवक एक ओर खड़े मिले। पुलिस ने टोका तो दोनों आरोपी पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और आरोपियों का पीछा किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से गिर गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, बाइक आदि सामान मिले। पूछताछ में उसने अपना नाम वीरा उर्फ विजय निवासी ग्राम जटमुझेड़ा नई मंडी कोतवाली बताया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार उस पर करीब डेढ़ दर्जन संगीन वारदातों के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी अपने साथी के साथ लूटपाट के इरादे से खड़ा था। उसके फरार साथी की तलाश जारी है। पुलिस इसके बारे में और जानकारी जुटा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें