फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचा बदमाश, साथी फरार

विज्ञापन
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 31द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ6 में मुठभेड़ मे घायल बदमाश व पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचा बदमाश, सिपाही घायल
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव उमरपुर के जंगल में बृहस्पतिवार शाम हुई मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है, वहीं एक बदमाश को भी पैर में गोली लगी है। फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम एसएसआई जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव उमरपुर की ओर से बाइक सवार दो बदमाशों के मुजफ्फरनगर की ओर जाने की सूचना पर उन्होंने उमरपुर चौकी प्रभारी एसआई ब्रह्मजीत सिंह के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान गांव उमरपुर के जंगल में मिले बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें सिपाही प्रदीप हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ विजय प्रकाश और इंस्पेक्टर केपी सिंह भी टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे, जिसके बाद बदमाशों की घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग की गई। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर बाइक के साथ वहीं गिर पड़ा, जबकि उसका साथी फरार हो गया। सीओ विजय प्रकाश ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश इरफान उर्फ बिहारी पुत्र पप्पू, निवासी गांव बड़ौदा है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, उसके फरार साथी की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। घायल सिपाही व बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें