फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। बागपत में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में बलदेव सिंह शूटिंग रेंज के शूटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन

बागपत के गांव जोहड़ी स्थित एकलव्य शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी में 28 अक्तूबर को संपन्न हुई चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में बलदेव सिंह शूटिंग रेंज के शूटरों का शानदार प्रदर्शन रहा। रेंज के चेयरमैन पदम मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में निशांत मलिक, सिद्धार्थ सिंह राणा, अंशुल कुमार और वसुंध पुंडीर ने सधे हुए निशाने लगाते हुए स्वर्ण पदक जीते, जबकि सानिध्य, वंश त्यागी, सूर्यकांत ने सिल्वर और सोनिया, शिवी त्यागी, आदित्य संजीव, लक्ष्य सिंघल और मुजम्मिल ने कांस्य पदक जीते हैं। इंटरनेशनल शूटर अखिल सोरन द्वारा सभी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को देवबंद लौटे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इंस्पेक्टर यादराम और रणवीर सिंह यादव ने शूटरों का उत्साहवर्धन किया। कोच आकाश तोमर को शानदार कोचिंग के लिए ट्राफी प्रदान की गई। पदम मलिक ने बताया कि आगामी 15 से 19 नवंबर तक शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें