फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बदमाशों ने चलाईं 13 गोली, पुलिस की तीन गोली लगने से महताब हुआ ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर महताब व उसके साथी ने बीती रात मुठभेड़ में पुलिस पर 13 गोलियां दागी। पुलिस की तीन गोली लगने से वह मारा गया। उसका साथी भाग गया था। पुलिस को मौके से पिस्टल व रिवाल्वर के 13 खोखा कारतूस मिले हैं। महताब ने अपने दो सालों के साथ गिरोह बनाकर बुढ़ाना के सराफा व्यापारी से लूट की थी।
विज्ञापन


जनपद शामली के थाना थानाभवन के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी महताब शातिर अपराधी था। पुलिस के अनुसार वह अपने गांव में कभी कभी आता था। उसकी ससुराल बुढ़ाना के गांव मंदवाड़ा में है। बुढ़ाना पुलिस को सराफा व्यापारी नेमचंद व उनके पोते से जेवर व नगदी लूटने के मामले में उसकी तलाश थी। उसने मंदवाड़ा निवासी अपने साले महताब व शादाब के साथ मिलकर सराफा व्यापारी से 14 सितंबर को लूट की थी। उसके दोनों साले 16 व 21 सितंबर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए थे। दोनों गोली लगने से घायल हुए थे। शुक्रवार रात शाहपुर व बुढ़ाना पुलिस की परासौली के जंगल में बाइक सवार महताब व उसके साथी के साथ मुठभेेड़ हुई, जिसमें महताब मारा गया। उसका साथी भाग निकला।
बदमाशों की फायरिंग में शाहपुर थाने के एसओ मोहित कुमार व बुढ़ाना के एसओ सुभाष अत्री की बुलेट प्रुफ जैकेट में गोली लगी और गढ़ी सखावतपुर चौकी प्रभारी ललित कसाना व शाहपुर थाने का सिपाही अलीम घायल हो गए।
विज्ञापन

डकैती डालने में माहिर था
महताब के खिलाफ अपहरण, लूट, रंगदारी, डकैती आदि धाराओं के डेढ़ दर्जन मुकदमे सहारनपुर के देवबंद, नानौता, मेरठ के मुंंडाली थाना, शामली के शहर कोतवाली, थानाभवन, मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी आदि थानों मेंं दर्ज हैं। उसके खिलाफ डकैती के पांच मुकदमे दर्ज हैं।
ऐसे की थी सराफा व्यापारी से लूट
आरोप महताब ने अपने दो सालों महताब व शादाब के साथ मिलकर 14 सितंबर को मंदवाड़ा मार्ग पर सराफा व्यापारी नेमचंद व उनके पोते शिवम को हथियारों के बल पर ईख के खेत में बंधक बनाया था। उनके लगभग दस लाख के जेवर व चार हजार की नगदी लूट ले गए थे।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि बदमाश महताब ने अपने दो सालों के साथ मिलकर गिरोह बनाकर सराफा व्यापारी से लूट की थी। इस घटना को अंजाम देने वाला एक बदमाश मुठभेड़ में मारा गया। दो आरोपी जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें