फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जाम से राहगीरों का हाल बेहाल

विज्ञापन
मालवीय चौक पर लगे जाम में लगी वाहनों की कतार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शहर में जाम से राहगीरों का हाल बेहाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक नवंबर से जारी यातायात माह में भी लोगों को शहर क्षेत्र में जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। त्योहारी सीजन खत्म होने के साथ ही बुधवार को शहर के सभी मुख्य मार्गों व चौराहों पर भीषण जाम लग गया। जाम में राहगीर व वाहन चालक घंटों फंसे रहे।
बुधवार को बाजार खुले तो भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर जाम की स्थिति बन गई। शहर के प्रकाश चौक, कोर्ट रोड. झांसी रानी व शिवचौक तक जाम लगने से राहगीरों का हाल बेहाल हो गया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद यातायात विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी असहाय होकर जाम को देखते रहे और लोग चंद मिनटों की दूरी को आधे से एक घंटे के समय में तय करने को विवश होते रहे। खास बात यह कि जाम में फंसे वाहनों में आधे से भी अधिक संख्या ई-रिक्शाओं की रहीं, जो बेतरतीब संचालन के चलते जाम की समस्या को और बढ़ाती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह का किया गया शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। यातायात माह के दौरान सड़कों पर होने वाले हादसों को रोकने के प्रयास के तहत बुधवार से सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। यातायात विभाग व परिवहन विभाग के संयुक्त कार्यक्रम के तहत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चालकों को सावधानी पूर्वक व यातायात नियमों के अनुसार वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही लोगों में यातायात के नियमों का प्रचार-प्रसार कर उन्हें जागरूक करने के लिए भी जागरूकता वाहन का भी संचालन किया गया, जिसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जानसठ रोड के विहान मोटर्स से इस अभियान की शुरुआत एआरटीओ विनीत मिश्रा और टीएसआई अभिमन्यु सिंह ने की।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें