फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दुल्हन पक्ष के सात लोगों की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/ बुढ़ाना मोड। क्षेत्र के नया गांव में शादी समारोह के दौरान फूड प्वाइजनिंग से वधू पक्ष के भी सात लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को 19 बरातियों की हालत बिगड़ी थी। इस तरह पीड़ितों की संख्या 26 हो गई है। खाद्य विभाग टीम ने शनिवार को गांव जाकर जानकारी ली। पीड़ितों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

शाहपुर क्षेत्र के नया गांव में पवन कुमार की बेटी की बरात शामली के गांव मारूखेडी से आई थी। फूड प्वाइजनिंग से मारूखेड़ी निवासी सरविंद,अंकित, सुदेशना ,शिवानी, मनीष, प्रेमपुरी निवासी सतेंद्र, रामपुरी निवासी नितिश, मोहित पाल, पुष्पेंद्र, रिशू,समुंद्र,सदकूराम, बोपाडा निवासी राजपाल, रमेश, आनंदपुरी निवासी नीलम, वरशू, छवि व धारवी व प्रीति बीमार हो गए थे। जिन्हें उपचार देकर रात तक घर भेज दिया था।

शुक्रवार देर रात को एंबुलेंस की मदद से मोहल्ला के ही गुरमीत पाल, स्नेहा पाल, श्याम सिंह, अनिका, रिमझिम, विनोदवती व पूजा को जिला अस्पताल पहुंचा कर उपचार दिलाया गया। बाद में उन्हें भी छुट्टी दे दी गई। खाय्य विभाग टीम ने गांव में पहुंच कर ग्रामीणों व दुल्हन के परिजनों से वार्ता की। गांव में पहुंची खाद्य विभाग की टीम को परिजनों ने बताया कि खाना अन्य लोगों ने भी खाया, लेकिन किसी को कोई परेशानी नही हुई। समारोह में कई तरह की सब्जी, मिठाई व अन्य खाने का सामान था। पूछताछ करने और जांच पड़ताल करने के बाद खाद्य टीम की वापस लौट गई।
विज्ञापन



सात सौ लोगों ने खाया था खाना
दुल्हन के पिता पवन कुमार ने बताया कि किसी कारणवश कुछ लोगों को उल्टी व पेट दर्द हुआ था। उन्हें जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया । सभी की हालत सही है। सही समय पर शादी की रस्म पूरी कर ली गई थी। समारोह में सात सौ लोगों ने खाना खाया था लेकिन कुछ ही लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें