फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने बरला, जट मुझेडा में किसानों से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, छपार। सहारनपुर मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने निर्विवाद उत्तराधिकार विरासत खतौनी में दर्ज किए जाने को लेकर बरला और जट मुझेड़ा के किसानों से संवाद किया।
विज्ञापन

कमिश्नर ने ग्रामवासियों से कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्विवाद उत्तराधिकार विरासत खतौनी में दर्ज कराए जाने का विशेष अभियान चलाया है। 30 दिसंबर तक राजस्व विभाग के अधिकारी भ्रमण कर राजस्व ग्रामों में प्रचार-प्रसार तथा खतौनियों को पढा जाएगा तथा लेखपाल द्वारा विरासत के लिए प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उन्हें ऑनलाइन भरा जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान में ग्राम बरला में सात प्रकरण व जट मुझेड़ा में आठ प्रकरणों में वारिसों के नाम खतौनी में दर्ज किए जाने के आवेदन प्राप्त हुए हैं। ग्राम वासियों के समक्ष सबको पढ़कर सुनाया गया और तस्दीक की गई। लेखपाल व सचिव एक ही दिन ग्राम सचिवालय में बैठेंगे ताकि ग्रामवासियों की समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को ग्राम के पेंशनरों की जानकारी व संख्या न बताने पर आवंटित ग्रामों में पेशन, आवास व शौचालयों के संबंध में कैंप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कहीं शिथिलता दिखती है तो सचिव की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने खसरा, खतौनी, गांव व नक्शा आदि का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए। आवारा पशुओं की समस्या पर उन्होंने एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएम सेल्वा कुमारी जे, अपर आयुक्त प्रशासन सहारनपुर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, एसडीएम, सदर दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारी, ग्राम प्रधान व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें