फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बुजुर्गों पर भारी पड़ रही ठंड, फूल रही सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिन और रात के तापमान में करीब 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर आ रहा है। रात का पारा गिरने से बुजुर्गों को सर्दी-जुकाम के साथ सीने में जकड़न की शिकायत भी हो रही है और सांस लेने में तकलीफ और दिल संबंधी बीमारी भी सामने आ रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.योगेन्द्र त्रिखा का कहना है कि दिन में धूप के कारण तापमान सामान्य रहता है, लेकिन रात के समय तापमान सात से पांच डिग्री तक पहुंच रहा है। रात में अचानक रजाई से बाहर निकलने पर ठंड का अहसास होता है। ऐसे हालात में बुजुर्ग और शरीर की कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के ठंड की चपेट में आने की आशंका बढ़ जाती है। कुछ मामलों में दिल का दौरा पड़ने की आशंका भी अधिक रहती हैं। इमरजेंसी सहित ओपीडी में भी ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। कुछ मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। जबकि सामान्य मरीजों को परामर्श देकर घर भेज दिया जाता है।


डॉ. त्रिखा ने बताया कि जिस तरह से मौसम में बदलाव हो रहा है, इसमें छोटी सी लापरवाही भी सेहत के लिए भारी पड़ सकती है। इस मौसम में हार्टअटैक, तेज बुखार, खांसी, सांस फूलने के साथ ही नसों में खून जमने की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें