फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आज नहाय-खाय से होगी छठ पर्व की शुरुआत, सजेंगे घाट

विज्ञापन
अलमासपुर स्थित बजरंग विहार में छठ पर्व के लिए घाट की सफाई करते हुए श्रद्धालु। स्रोत संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सूर्य उपासना और लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना के लिए विधि-विधान से सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा-अर्चना करेंगी। छठ महापर्व की शुरुआत आज नहाय-खाय से होगी। 16 नवंबर को उषा अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन होगा।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारी छोटूलाल गुप्ता, वीरेंद्र यादव और शिव कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह अलमासपुर स्थित बजरंगी विहार में छठ पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। अर्घ्य के लिए घाट को फूलों और केले के पत्तों से सजाया जाएगा। 14 नवंबर को खरना होगा।
व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन व्रती परिवार के साथ घाट पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण कर व्रत पूरा करेंगे।
विज्ञापन




ठेकुआ और मौसमी फलों का विशेष महत्व

अलमासपुर स्थित बजरंगी विहार कॉलेानी की महिला प्रभावती ने बताया कि पूजा में प्रसाद की विशेष महत्ता है। गेहूं के आटे, गुड़ और घी से तैयार ठेकुआ प्रमुख प्रसाद महिलाएं तैयार करती हैं। इसके अलावा केला, नारियल, गन्ना और मौसमी फल पूजा में चढ़ाए जाते हैं। बांस के सूप में प्रसाद सजाकर घाट तक ले जाने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें