फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैसाना की जगह दूसरी मिलों के सेंटर दिए      

Fri, 03 Mar 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने जाते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बजाज कंपनी की शुगर मिल भैसाना किसानों का समय से भुगतान नहीं कर रही है। किसान भुगतान को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए सहकारी गन्ना विकास समिति बुढ़ाना ने भैसाना के 11 सेंटरों को अन्य चीनी मिलों में परिवर्तित कर दिया है।       
विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक में अध्यक्ष राजबाला देवी ने घोषणा की। उन्होंने बताया कि चीनी मिल भैसाना पर किसानों का दो अरब 81 करोड़ 96 लाख रुपया बकाया हो गया है। भुगतान नहीं होने पर किसान चीनी मिल और समिति पर आंदोलन कर रहे हैं। चीनी मिल कार्यप्रणाली में सुधार लाने को तैयार नहीं है। ऐसे हालात में समिति के सामने सेंटर बदलने के अलावा कोई चारा नहीं है। 

समिति की बैठक में बिटावदा ए सेंटर मंसूरपुर चीनी मिल को, बिटावदा बी तितावी मिल, इटावा ए दौराला को, फतेहपुर खेड़ी तितावी को, टांडा माजरा मंसूरपुर को, जड़ौदा मंसूरपुर को, परासौली तितावी को, गढ़ी सखावतपुर सेंटर मंसूरपुर को, सठेड़ी सेंटर को मंसूरपुर को, विज्ञाना को तितावी को आवंटित कर दिया गया है। अब इन सभी सेंटरों का गन्ना भैसाना की जगह आवंटित चीनी मिलों को जाएगा। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें