फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Muzaffarangar: टायर पंक्चर दुकानदार की गोली मारकर हत्या, सुबह दुकान में मिला शव

Tue, 16 Sep 2025 11:50 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के मीरापुर क्षेत्र के बलीपुरा गांव में टायर पंक्चर दुकान चलाने वाले 24 वर्षीय फरमान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसकी दुकान में शव मिला। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र में बलीपुरा गांव में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव गढ़ी मुझेड़ा निवासी फरमान (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बलीपुरा गांव में टायर पंक्चर की दुकान चलाता था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फरमान सोमवार रात अपनी दुकान पर सोने गया था। मंगलवार सुबह जब आसपास के लोग दुकान पहुंचे तो उन्होंने देखा कि फरमान का शव दुकान में पड़ा है और उसके शरीर पर गोली के निशान हैं। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: प्रेम कहानी का खौफनाक अंजाम: प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने निगला जहर, परिजनों ने की थी सानिया की हत्या
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके पर पहुंचे सीओ जानसठ यतेंद्र नागर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की बारीकी से छानबीन की।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि फरमान की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें