फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों की कार पलटी, दूल्हे के मौसा की मौत

विज्ञापन
पुरकाजी बाईपास पर खेत में खड़ी कार व मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। बाईपास पर एक स्कूटी को बचाने की कोशिश में बरातियों की कार पलट गई। हादसे में दूल्हे के मौसा की मौत हो गई और पिता गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना भोपा के गांव बीड़ाहेड़ी निवासी सागर की बरात रविवार को हिमाचल जा रही थी। कुछ बराती कार संख्या यूपी 12 बीई- 456 में जा रहे थे। कार को टिंकू निवासी वजीराबाद भोपा चला रहा था। पूर्वाह्न करीब 11 बजे कार जब पुरकाजी बाईपास पर पहुंची, तो एक स्कूटी को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई। कई पलटे खाते हुए कार खेत में जा गिरी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला।
हादसे में दूल्हे का पिता विनोद, मौसा पूरण सिंह निवासी गांव खंजा, कोतवाली देवबंद घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया। वहां पूरण सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विनोद को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चालक और ओम प्रकाश को भी मामूली चोट आई हैं। पुलिस ने शव पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में इत्तेफाक रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें