फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: वसीम शेख मौत का रहस्य गहराया, कब्र से निकलेगा शव, पोस्टमार्टम से खुलेगी सच्चाई

Wed, 19 Nov 2025 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

खतौली के वसीम शेख की मौत पर नए सिरे से जांच शुरू हो गई है। परिवार की हत्या की आशंका और लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद डीएम ने एक माह पुराने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं। लोनी पुलिस पहले से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर खतौली क्षेत्र के मोहल्ला नई आबादी निवासी वसीम शेख का शव करीब एक माह बाद कब्र से निकाला जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। एसडीएम ने बताया कि शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम भिजवाने के लिए तहसीलदार को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


मोहल्ला नई आबादी निवासी वसीम शेख का शव 21 अक्तूबर को लोनी क्षेत्र अंकुर विहार में मिला था। इस मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। मौत से तीन दिन पूर्व उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें उसने ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उसके बच्चों को न्याय दिलाने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें: Meerut: अर्जुन अवार्डी अन्नू रानी और बॉक्सर साहिल भारद्वाज के शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, नवदपंती पर केस
विज्ञापन
विज्ञापन


वसीम पत्नी के साथ गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के अंकुर विहार में रह रहा था। इस मामले में लोनी पुलिस ने मृतक के ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। लोनी पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। एसडीएम निकिता शर्मा ने बताया कि डीएम के आदेश पर मृतक के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम भेजने के लिए तहसीलदार अरविंद कुमार को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें