फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बोपाड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुजफ्फरनगर की एक लैब में ब्लड कलेक्शन का कार्य करता था युवक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। बोपाड़ा में बुधवार से गायब युवक बिलेंद्र (24) का शव उसके खेतों के पास आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया है।

बोपाड़ा निवासी युवक मुजफ्फरनगर की एक लैब में ब्लड कलेक्शन का कार्य करता था। हर रोज वह गांव से मुजफ्फरनगर जाता था। बुधवार को भी वह मुजफ्फरनगर गया था लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटा था। घर वालों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह परिजन तथा ग्रामीण युवक की तलाश करते हुए जंगल में जा रहे थे तो युवक का शव जंगल में उसके खेत के पास आम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। सूचना पर मंसूरपुर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नीचे उतारा। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से मना करने लगे। पुलिस के समझाने पर परिजन मान गए तब पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिलेंद्र अविवाहित था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। सीओ खतौली रूपाली राय का कहना है कि पारिवारिक कलह के कारण युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

रजबहे में मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान
मुजफ्फरनगर। भौरा कलां में रजबहे में लगभग 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा है। बताया गया कि रजबहे में पानी कम था। लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। सीओ फुगाना नरेंद्र यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत का कारण पता चल सकेगा। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें