फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: साढू के निर्माणाधीन मकान में बल्ली पर लटका मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
-सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
विज्ञापन

पुरकाजी। पुरकाजी क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी में जनपद बागपत के थाना रमाला के गांव फतेहपुर चक निवासी 45 वर्षीय टीटू का शव अपने साढू के निर्माणाधीन मकान में बल्ली पर लटका मिला। गले में रस्सी बंधी हुई थी।
गांव खाईखेड़ी निवासी राज मिस्त्री राजकुमार गांव में अपना मकान बना रहा है। उसका साढू जनपद बागपत के थाना रमाला के गांव फतेहपुर चक निवासी 45 वर्षीय टीटू पिछले करीब दस दिन से उसके पास रहकर मकान बनवाने में उसका सहयोग कर रहा था।
विज्ञापन


रविवार सवेरे करीब छह बजे पुरकाजी पुलिस को कंट्रोल रूम मुजफ्फरनगर से टीटू के फांसी के फंदे पर शव लटके होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि शव निर्माणाधीन मकान में लगी एक लकड़ी की बल्ली पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। जीभ मुंह से बाहर निकली हुई थी।




मृतक की पत्नी आठ माह से रह रही थी गांव खाईखेड़ी


पुलिस ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। पति-पत्नी में विवाद के चलते उसकी पत्नी भावना पिछले करीब 8 माह से गांव खाईखेड़ी में ही अपनी बहन के घर पर रह रही थी। पति भी करीब दस दिन पूर्व ही गांव खाईखेड़ी में आया था। मृतक का 18 वर्ष का एक पुत्र है, जो कश्मीर में कुछ काम करता है। 12 वर्ष की एक पुत्री है, जो गांव खाईखेड़ी में अपनी मां के साथ रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें