फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गांव से पलायन करने की दी धमकी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
-थाने के पुलिसकर्मी और तहसील स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा/जानसठ। सिखेड़ा के रहने वाले यूसुफ ने अपने परिवार के साथ गांव से पलायन करने की चेतावनी दी है। साथ ही मोबाइल फोन से वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। आरोप है कि सिखेड़ा थाने के पुलिसकर्मी, तहसील स्टाफ ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर उसकी ट्रक से कुचलवा कर हत्या कराने की धमकी दी है।
गांव सिखेड़ा निवासी यूसुफ का गांव के रहने वाले लोगों से विगत कई माह से सड़क पर खोखा रखकर अतिक्रमण करने को लेकर विवाद चल रहा था। एक माह पूर्व एसडीएम के आदेश पर पुलिस और तहसील प्रशासन ने यूसुफ के खोखे को हटवा दिया था। इसका वाद एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। यूसुफ ने खुद ही मोबाइल फोन से गांव, जिले से परिवार के लोगों के साथ पलायन करने की चेतावनी भरा वीडियो बनवाया। वीडियो में यूसुफ ने सिखेड़ा पुलिस और तहसील स्टाफ पर आरोप लगाया कि वे मुकदमा वापस नहीं लेने पर ट्रक से कुचलवा कर हत्या करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सिखेड़ा थाना पुलिस का कहना है कि आरोप गलत हैं, वह दोबारा से सड़क पर खोखा रखकर अतिक्रमण करने के लिए दबाव बना रहा है। उसको किसी ने कोई धमकी नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें