फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन नदी में गिरे बालक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडन नदी में गिरे बालक का शव बरामद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। पैर फिसलने से हिंडन नदी में गिरे बालक का शव मंगलवार की देर रात बरामद कर लिया गया। गोताखोरों ने नदी से निकालकर शव को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से मृतक के परिवार मे कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कस्बे की नई बस्ती निवासी जुल्फकार उर्फ जुल्लू का 13 वर्षीय बेटा दानिश मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे अपनी बस्ती के दो दोस्तों के साथ हिंडन नदी से मछली पकड़ने गया था। नदी से मछली पकड़ते समय पैर फिसलने के कारण वह नदी में गिर गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व मृतक के परिजन मौके पर पहुुंच गए थे। कस्बे के गोताखोरों ने मंगलवार को हिंडन नदी में दानिश की तलाश की। उसका कहीं पता नही चला था। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद ने रात के समय हिंडन नदी में बालक को ढूंढ रहे ग्रामीण युवकों व गोताखोर के लिए रोशनी की व्यवस्था करवाई। रात करीब 2 बजे कस्बे के अख्तर नामक एक गोताखोर ने नदी से दानिश का शव खोज निकाला। वह नदी किनारे गड्ढे में धसा हुआ था। नदी से शव बाहर निकलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता व परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद बालक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें