देवबंद से गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना होते किसान
- फोटो : DEVBAND
गाजीपुर बॉर्डर रवाना हुआ किसानों का जत्था
देवबंद। तीनों कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के लिए शनिवार को देवबंद से किसानों का एक जत्था पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ।
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर गन्ना मूल्य 600 रुपये क्विंटल दिलाने तथा ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान दिलाने जैसे मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन केंद्र सरकार को तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेने को मजबूर कर देगा, क्योंकि तीनों कानून किसानों के लिए डेथ वारंट हैं। इनसे देश बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने तथा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने की मांग की। जत्थे में हाफिज मुर्तजा त्यागी, मांगेराम, वाजिद अली त्यागी, रविंद्र प्रधान, हरपाल सिंह, सचिन प्रधान, सुलेमान, वसीम, सरदार गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, संजय त्यागी, आदेश त्यागी व आसिम मलिक आदि रहे।