सिसौली से कोल्हू और गन्ने लेकर दिल्ली रवाना होते किसान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सिसौली से कोल्हू लेकर किसान गाजीपुर रवाना
मुजफ्फरनगर, सिसौली। गाजीपुर बॉर्डर पर नए कृषि कानूनों के विरोध में 86 दिन से किसानों का आंदोलन जारी है। सिसौली से किसानों का एक जत्था शनिवार को गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ। ये अपने साथ कोल्हू एवं गन्ना लेकर गए। उन्होंने बताया कि सरकार नए कृषि कानून वापस लेने के मूड में नहीं है। ऐसे में किसान आंदोलन लंबा चलेगा। किसानों ने आंदोलन को मान-सम्मान से जोड़ लिया है। उन्होंने गांव-गांव में मीटिंग करके रोटेशन प्रणाली को अपना लिया है। प्रत्येक गांव से बारी-बारी से किसानों का जत्था गाजीपुर बॉर्डर जाएगा। पहला जत्था वापस आने से पहले दूसरा जत्था जाने के लिए तैयार रहेगा। सिसौली से गए जत्थे में अनंगपाल, मनोज, नीलू, गजा, जितेंद्र आदि शामिल रहे।