घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़कर पीट दिया और जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस चालक को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने चालक के विरुद्ध तहरीर दे दी है।
मोहल्ला जैननगर निवासी नूर मोहम्मद की दो साल की शिफा रविवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान तेजी से आ रही कार ने शिफा को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिससे मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए और चालक को बाहर खींच लिया। उसको मारपीट कर घायल कर दिया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली। मोहल्ले के लोग एकत्र होकर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में पहुंचे। लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने चालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर कार्रवाई शुरू कर दी है।