फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत के सुरों से झूमे श्रोता, शास्त्रीय वादन में धूम

विज्ञापन
विश्वकर्मा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में समूहगान प्रस्तुत करते प्रतिभागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संगीत की सांस्कृतिक संध्या में युवा प्रतिभाओं ने अपने गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायन और वादन की विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। शास्त्रीय गायन में विकास ने राग भैरव, सक्षम ने राग यमन, समक्ष सिंघल ने राग दरबारी, निधि रानी ने राग हिंडोल, स्वदेश ने राग देश, सिमरन ने राग दरबारी कान्हड़ा, विशेष मिश्र ने राग केदार की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

विश्वकर्मा चौक स्थित शगुन पैलेस में रविवार को संगीत सरिता म्यूजिक सेंटर की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ पंडित संजीव शंकर, राकेश राठी, डॉ. आरके सिंह, अधिवक्ता एनके अरोरा, मुकेश लाल, परविंद्र दहिया ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सेंटर निदेशक पंडित दिलीप मिश्रा ने विद्यार्थियों को संगीत विधा में शिष्टाचार की महत्ता बताई। पारुल गर्ग, नीलम त्यागी, एकता शर्मा, विमला देवी, सृष्टि, पूनम, सिमरन कश्यप, निधि रानी, महकदीप कौर, ज्योति धनकर ने गीत सुनाए। यश खन्ना, विकास कुमार, तुषार पाल, कृष कटारिया, संदीप भारद्वाज, सुनील कुमार, पलाश अग्रवाल, निखिल, विनय बंसल, मंगेश त्यागी, समक्ष सिंघल, अनुज गौतम, जोग ध्यान शर्मा, पलविंदर सिंह, कुलदीप भारद्वाज, महेश जिंदल, सक्षम अग्रवाल, क्षितिज बालियान, स्वदेश कौशिक, जय कुमार, वीर वशिष्ठ, मनोज चौधरी, सम्पूर्णानंद त्यागी, प्रणव दीक्षित सुरों की छटा बिखेरी।
कार्यक्रम में विजय शर्मा, अमित मित्तल, डॉ. शिवानी लाल, महेश जिंदल, आशीष यादव, श्रवण त्यागी, अमित पुंडीर, राहुल शर्मा, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। मनीष नामदेव, सरदार इंद्रपाल सिंह, अमित, सनी वैध ने संगीत वाध यंत्रों को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें