- परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तैयारियां पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की तीसरी तिथि पर परीक्षा आज आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आज अंतिम दिन है। इसके लिए जिले में 22 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश मिलेगा। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
डीआईओएस हरिकेश यादव ने बताया कि सभी केंद्रों पर 25 और 30 अक्तूबर को परीक्षा शांतिपर्वूक संपन्न हुई। आज परीक्षा का अंतिम दिन है। सभी केंद्रों पर पूर्व की तरह सीसीटीवी की निगरानी और बॉयोमेट्रिक स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है।
-
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
शहर में चौधरी छोटू राम महाविद्यालय, चौधरी छोटू राम इंटर कॉलेज, डीएवी महाविद्यालय, डीएवी इंटर कॉलेज के ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज मीनाक्षी चौक, जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी, जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज के ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी, सनातन धर्म महाविद्यालय, सनातन धर्म कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज गांधी कॉलोनी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल और वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा डीएस पब्लिक स्कूल, दीप चंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज, एमजी पब्लिक स्कूल, न्यू होराइजन स्कूल और एसडी पब्लिक स्कूल में भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।