फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण के आरोपी ने कोर्ट में दूसरे मामले में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मांतरण के आरोपी ने कार चोरी के मामले में किया सरेंडर
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। हमीरपुर से लाई गई युवती का धर्मांतरण कराकर कस्बे के श्यामपुरी में रहने वाले आरोपी युवक वसीम उर्फ मोनू ने एक कार चोरी के मामले में जारी वारंट के आधार पर मंगलवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। स्थानीय पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले आरोपी के जेल जाने की सूचना हमीरपुर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

हमीरपुर के राठ कस्बे से अगवा कर लाई गई दो युवतियों का खतौली में धर्मांतरण कराए जाने का मामला उस समय सामने आया था, जब श्यामपुरी निवासी आरोपी वसीम उर्फ मोनू ने युवती का मूल निवास प्रमाणपत्र जारी कराया था। सभासद को संदेह होने पर उसने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी के भाई से पूछताछ की तो मामला खुलकर सामने आया था। वसीम ने 20 जनवरी को धर्मांतरण कराकर युवती से निकाह किया था। दोनों युवतियों के अपहरण का मुकदमा हमीरपुर में दर्ज है। हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद दोनों युवतियों को बरामद कर हमीरपुर पुलिस को सौंप दिया गया था, जबकि दोनों धर्मांतरण के आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर थे। जम्मू में कपड़े की फेरी करने गए वसीम उर्फ मोनू ने पुलिस को चकमा देकर कार चोरी के मामले में जारी वारंट के आधार पर कोर्ट में सरेंडर किया और जेल चला गया। पुलिस ने वसीम उर्फ मोनू के कार चोरी के मामले में जेल जाने की सूचना हमीरपुर पुलिस को दे दी है। जबकि दूसरा आरोपी रहमान पठान अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें