फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हत्यारोपी का हो एनकाउंटर या दी जाए फांसी की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- तरुण खटीक की हत्या के मामले में न्याय की मांग, भाई लेकर आया कांवड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दिल्ली के उत्तम नगर में होली पर्व वाले दिन की गई तरुण खटीक की हत्या के मामले में न्याय के लिए मृतक के बड़े भाई अरुण ने हरिद्वार से कांवड़ यात्रा शुरू की है। उसका कहना है कि उसके भाई की हत्या के मामले में वांछित हत्यारोपी का एनकाउंटर हो, या उसे फांसी की सजा दी जाए।


कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर में देर रात यह कांवड़ यात्रा पहुंची। कांवड़ यात्रा दिल्ली उत्तम नगर अरुण खटीक ने अपने समाज के लोगों के साथ शुरू की है। अरुण खटीक का कहना है कि वह हर की पौड़ी से गंगाजल भरकर दिल्ली उत्तम नगर के लिए कांवड़ यात्रा पर निकला है। कांवड़ यात्रा शुरू करने का उसका उद्देश्य अपने भाई को न्याय दिलाने की मांग करना है। उसके भाई का एक हत्यारोपी अभी वांछित हैं।
विज्ञापन

उसके भाई के हत्यारोपी का एनकाउंटर हो या फिर उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उसने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की सराहना की। कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में आरोपियों के एनकाउंटर होते हैं ऐसे ही दिल्ली में होने चाहिए।

उसने अपनी कांवड़ के बारे में बताया कि उसने कांवड़ पर अपने भाई तरुण की प्रतिमा लगाई है। उसके भाई की होली के पर्व पर दूसरे समाज के लोगों ने हत्या की है। वह बताता है कि होली वाले दिन एक बच्चे से दूसरे समाज की एक महिला पर रंग भरा गुब्बारा गिर गया तो इसी रंजिश में उसके अकेले भाई को घेर कर 20-25 लोगों ने घेर कर उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में युवा खटीक समाज के सदस्य भाजपा नेता सुधीर खटीक, विजय मुंडे, गौरव मुंडे, हिमांशु मोगा, शिवम मोगा, आशीष, एडवोकेट कमल बिल्टोरिया व अन्य शिव चौक पर कांवड़ व अरुण खटीक का स्वागत किया। इसके बाद कांवड़ अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें