फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिल्ली-दून हाईवे पर कांवड़ियों की बुलेट बाइक की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पशुओं का चारा लाने के लिए सड़क पार करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

- कैंटर की टक्कर से पिता-पुत्री घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी



छपार(मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों की बुलेट बाइक की टक्कर से छपार निवासी अजीज (60) की मौत हो गई। बाइक पर सवार दो कांवड़ियां भी घायल हुए हैं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। दूसरी घटना में एक कैंटर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।



बुधवार सुबह सात बजे गांव छपार निवासी अजीज पशुओं के लिए चारा लाने के लिए सड़क पार कर रहा था। हरिद्वार की ओर से आई एक बुलेट बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। बाइक सवार दोनों कांवड़िया भी घायल हो गए।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने अजीज को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर उसके परिजन जिला अस्पताल में पहुंचे। बाद में उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। गणमान्य लोगों के कहने पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घायल कांवड़ियां भी उपचार कराकर चले गए।



दूसरी घटना में गांव खोजा नंगला निवासी तसव्वर अपनी पांच वर्षीय पुत्री माही के साथ बाइक से गांव गोपाली जा रहा था। सामने तेज गति से आए एक कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्री सहित दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने कैंटर व चालक सिखेड़ा के गांव बिहारी निवासी पिंटू को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन




सीओ सदर राजू कुमार साव का कहना है कि पिता-पुत्री के घायल होने की घटना में अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें