फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में कारोबारी को आतंकित कर नकदी लूटी

विज्ञापन
नवीन मंडी स्थल पर लूट की घटना की जानकारी लेती मंडी पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कारोबारी को आतंकित कर नकदी लूटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की नवीन मंडी में सोमवार को बाइक सवार हेलमेट लगाए दो बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पिता-पुत्र को असलाह से आतंकित कर लाखों की नकदी लूटकर फरार हो गए। सरेआम वारदात से सनसनी फैल गई। एसपी सिटी व सीओ मंडी समेत फोर्स ने पीड़ित कारोबारी से घटना की जानकारी ली। राज्यमंत्री व शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी क्षेत्र में हो रही लूट की लगातार वारदातों पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

नई मंडी निवासी कारोबारी प्रवीण बंसल की नवीन मंडी में महेंद्र कुमार एंड संस से किरयाना के थोक सामान बिक्री की दुकान है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे प्रवीण बंसल अपनेे बेटे शांतनु और नौकरों के साथ दुकान पर मौजूद थे और ग्राहक भी सामान खरीद रहे थे। इसी दौरान हेलमेट लगाए दो बदमाश दुकान पर पहुंचे और अंदर घुसते ही प्रवीण बंसल व शांतनु पर पिस्टल तान दी। लुटेरों ने गल्लेे में रखे बिक्री के लाखों रुपयों के साथ ही पिता-पुत्र की जेबों में रखी नकदी भी निकलवा ली और पैदल ही गेट नंबर पांच पर पहुंचकर वहां खड़ी अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। गत दिसंबर माह में भी इसी तरह से बदमाशों ने व्यापारी 66 हजार रुपये की नकदी लूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें