फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मरीज स्वस्थ्य हुए, आठ नए मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दस मरीज स्वस्थ हुए, आठ नए मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में बुधवार को कोरोना संक्रमित आठ नए लोग मिले हैं, जबकि दस मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग अभी भी रोजाना एक हजार के करीब सैंपल लेकर जांच करा रहा है।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि बुधवार को 1017 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली, जिनसे से सात जांच पॉजिटिव आई, जबकि एंटीजन जांच में एक मरीज मिला। इस प्रकार जिले में आठ नए संक्रमित मिले हैं। उधर, दस मरीज स्वस्थ हुए हैं। जनपद में अब तक 30617 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 30308 मरीज ठीक हो गए हैं। अभी भी जिले में 41 मरीज बचे हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। अधिकांश मरीज होमआईसोलेट है। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल और सभी सीएचसी समेत शहर में बनाए गए कोविड जांच केंद्रों में अभी भी रोजाना एक हजार से अधिक सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 13979 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा
मुजफ्फरनगर। जिले में बुधवार को 87 बूथों पर कोरोना से बचाव को टीकाकरण किया गया। 13979 लोगों ने टीकाकरण कराया है। सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि बुधवार को जनपद में 13979 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण केंद्रों पर 10618 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 8157 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 2461 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। जनपद में ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 3361लोगों ने अपना टीकाकरण कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें