फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू आज महंगाई को लेकर करेंगी विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन आज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू बृहस्पतिवार को डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस पर बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रत्येक ब्लॉक पर विरोध प्रदर्शन करेगी।
भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि महंगाई के विरोध में यह प्रदर्शन होगा। बृहस्पतिवार को जिले के सभी नौ ब्लॉकों में प्वाइंट बन कर पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क के किनारे ट्रैक्टर लगाकर और गैस सिलिंडर लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि जाम नहीं लगाना है, न ही किसी मुख्यालय पर प्रदर्शन करना है। सुबह दस बजे लेकर दोपहर 12 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। खतौली कस्बे में मुख्य चौराहे पर, बुढ़ाना में चौधरी चरण सिंह चौक पर, शाहपुर कस्बे में मुख्य चौराहे पर, जानसठ डाक बंगला के सामने, मोरना में चौधरी चरण सिंह चौक, पुरकाजी ब्लॉक छपार टोल पर, चरथावल ब्लॉक में रोहाना टोल पर, बघरा बस स्टैंड पर, सदर ब्लॉक के रामपुर तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिला मुख्यालय के महावीर चौक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बाद में सक्षम अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को आधे दाम में मिले डीजल
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार/ रोहाना। दिल्ली- दून नेशनल हाईवे के छपार टोल प्लाजा पर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना 43 वे दिन भी जारी है। ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि किसान को डीजल बाजार रेट से आधे रेट पर मिलना चाहिए, जिससे वह अपनी फसल को समय पर पानी दे सके। उधर, रोहाना टोल प्लाजा पर भी भाकियू का धरना जारी रहा। बुधवार को टोल प्लाजा पर धरनारत भाकियू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। देश के करोड़पति को भी उसी दाम पर डीजल मिलता है, जिस दाम पर किसान को दिया जाता है। महंगाई के दौर में किसान फसल से अपने परिवार का पालन पोषण करे या डीजल, खाद व दवाईयाँ खरीदे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसान को बाजार मूल्य से आधे मूल्य पर डीजल मिलने की व्यवस्था करनी चाहिए। इस मौके पर मोहम्मद सुलेमान, सद्दू गौड़, मरगूब, अहसान, ललित त्यागी, कय्यूम अंसारी, राशिद त्यागी व मास्टर ओमपाल त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें