फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस घंटे बाद मिला दूल्हा, दुल्हन के साथ लिए फेरे

Sun, 01 May 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। बारात की चढ़त में भाइयों और रिश्तेदारों को पिटता देख दूल्हा घोड़ी से कूदकर फरार हो गया था। पुलिस और ग्रामीण दूल्हे की तलाश में जुट  गए। करीब दस घंटे बाद शुक्रवार देर रात दूल्हा अपने घर बुढ़ाना में मिला। परिवार के लोग दूल्हे को मनाकर लाए, तब कहीं जाकर दूल्हे ने दुल्हन के साथ  सात फेरे लिए। शनिवार सुबह  चार बजे पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन की डोली विदा हुई। 
विज्ञापन

  रतनपुरी के गांव घनश्यामपुरा में शुक्रवार को ऋषिपाल की बेटी की बारात बुढ़ाना निवासी दूल्हा अमित पुत्र सुखबीर लेकर आया था। गांव में चढ़त के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर बारातियों और लड़की पक्ष के लोगों में लाठी-डंडे चल गए थे। चढ़त में भाइयों और रिश्तेदारों को पिटता देखकर दूल्हा घोड़ी से कूदकर फरार हो गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को समझा- बुझाकर मामला शांत करा दिया था। 
  शुक्रवार रात पुलिस और ग्रामीण मिलकर दूल्हे को तलाश करने में लग गए। दूल्हे का पिता सुखबीर रात में ही बुढ़ाना अपने घर पहुंचा। रात के करीब 3.30 बजे दूल्हा घर पर ही मिला। पिता और परिवार के लोग दूल्हे को समझा-बुझाकर वापस घनश्यामपुरा लेकर आए, तब कहीं जाकर दूल्हे-दुल्हन के फेरे हुए। शनिवार सुबह करीब  चार बजे पुलिस ने अपनी मौजूदगी में सकुशल दुल्हन की डोली विदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें