गांधी कालोनी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में लॉकडाउन हुई मर्तियां।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मंदिर बंद, घरों में हो रही नवरात्र की पूजा
मुजफ्फरगनर। कोरोना वायरस से बचने के लिए देश भर में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में धार्मिक स्थल भी बंद है। सुबह शाम मंदिरों में केवल पूजा आरती होती है, इसके बाद कपाट बंद कर दिए जाते हैं, ताकि धार्मिक स्थल में लोगों की भीड़ को रोका जा सके।
नवरात्र महोत्सव चल रहे हैं। यह पहला अवसर है कि जब घरों में ही पूजा अर्चना हो रही है। गांधी कालोनी का मां वैष्णो देवी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, संकट हरनी दुर्गा मंदिर समेत सभी मंदिर बंद हैं। श्रद्धालु घरों में ही रह कर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को दूसरे नवरात्र में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दूसरे शक्ति स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर देश को महामारी से बचाने की प्रार्थना की है। मां बगलामुखी के मंदिर में 28वें श्री शतचंडी महायज्ञ का विधि विधान से प्रारंभ हुआ। पहले गणपति पूजन कर कलश स्थापना की गई तथा ध्वजारोहण हुआ। वेदी पूजन ब्राह्मण वरण एवं चंडी पाठ प्रारंभ हुआ। पंडित शिवम शर्मा ने बताया कि शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर पंडित कृष्ण दत्त के निर्देशन में महायज्ञ संपन्न होगा। इस मौके पर मुख्य यजमान अजय तनेजा, भावना तनेजा, गुंजन तनेजा, दिनेश तनेजा रहे। प्रवेश शास्त्री, सोनू शांडिल्य, अरुण शास्त्री, राजीव शास्त्री, दिनेश शास्त्री, मास्टर वेदपाल मौजूद रहे।