फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान फिर लुढका, छह डिग्री पर पहुंचा

विज्ञापन
सर्दी से बचाव के लिए ऊनी कपड़ा मुंह पर लपेटकर जाते बाइक सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तापमान फिर लुढ़का, छह डिग्री पर पहुंचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में न्यूनतम तापमान एक बार फिर लुढ़ककर छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। दिन में सूरज के निकलने से लोगों को थोड़ी राहत है। ठंड के कारण आम जनमानस सीधे प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। सर्द हवाओं का असर यह है कि सुबह और शाम में आम आदमी का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। रविवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बाजार ठंड के कारण शाम को जल्द बंद होने लगा है और सुबह को देर से खुल रहा है। आम जनमानस की आवाजाही भी सुबह को देर से होने लगी है। सुबह के समय सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा मिलता है। दोपहर में सूरज निकलने से थोड़ी राहत जरूर है, लेकिन सर्द हवा गर्मी के असर को कम कर रही है। ठंड को देखते हुए बूढे़ और बच्चे घर से बाहर कम ही निकल रहे हैं। बाजार में मेवा, रेवड़ी, मूंगफली आदि की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें