फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने गन्ना समिति की भूमि डीसीओ का कराया दखल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। तहसीलदार सदर जयेंद्र कुमार ने राजस्व विभाग की टीम को लेकर बिरालसी में प्रस्तावित गन्ना समिति के कार्यालय की भूमि गन्ना विभाग को दखल करा दिया है। चार बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराकर जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी को सुपुर्द किया गया। चरथावल के बिरालसी गांव में गन्ना समिति बनने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसीलदार सदर द्वारा पुलिस बल के साथ बिरालसी के मजरे बिरालसा में गन्ना समिति की 2560 मीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। चरथावल क्षेत्र के कई गांव के किसानों को गन्ना संबंधी बॉंड सट्टा पर्चियां, भुगतान एवं तमाम कार्य के लिए रोहाना दौड़ लगानी पड़ती है। इस दिक्कतों से निजात दिलाने को बिरालसी गन्ना विकास समिति का गठन कर अध्यक्ष सोमपाल सिंह ने यहां समिति बनाने का प्रस्ताव चला रखा है।
एसडीएम सदर के निर्देशों पर बिरालसी समिति के नाम से दर्ज खसरा नंबर 158 की भूमि का दखल डीसीओ को दिला दिया। सहायक चकबंदी अधिकारी नरेंद्र देव आर्य, कानूनगो प्रवीण गुप्ता, सोमपाल सिंह, एससीडीआई रोहाना विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। बताया कि जमीन पर समिति का दफ्तर एवं कर्मचारियों और अधिकारियों के आवास बनने प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें