फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तहसील बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव का कार्यक्रम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। एल्डर कमेटी ने तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम की सूची चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन भूदेव आर्य एडवोकेट, सदस्य चतरपाल सिंह, मोहम्मद अरशद एडवोकेट ने बताया कि एल्डर कमेटी की बैठक में बार एसोसिएशन की वर्ष 2025 की कार्यकारिणी के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया। जिसमें शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। पांच और सात अप्रैल को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों की की बिक्री तथा जमा करने का कार्य होगा।
आठ अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक नामांंकन पत्रों पर आपत्ति तथा वापसी का कार्य होगा। नौ अप्रैल को 10 से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच तथा आपत्तियों की सुनवाई और निस्तारण का कार्य होगा। इसी दिन वैद्य नामांकन पत्रों तथा उम्मीदवारों के नामों का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 अप्रैल को सुबह 9 से दोपहर डेढ़ बजे तक आवश्यक हुआ तो मतदान होगा तथा इसी दिन दो बजे के बाद मतगणना करा कर परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशी सक्रिय दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें