खतौली एसडीएम द्वारा शत्रु सम्मपत्तियों पर लगाया गया बोर्ड
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेगा तहसील प्रशासन
खतौली। तहसील क्षेत्र स्थित शत्रु संपत्ति की जांच कर प्रशासन द्वारा उन पर कब्जा लेने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही प्रशासनिक मशीनरी इन संपत्तियों को चिह्नित कर कब्जा लेगी।
खतौली तहसील क्षेत्र में अब तक कस्बे के साथ ही गांव फुलत, गांव अंती व गांव जसौला में शत्रु संपत्ति चिह्नित की जा चुकी है। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया कि इन सभी संपत्तियों के मालिक वर्तमान में पाकिस्तान में रह रहे हैं। इनमें गांव फुलत में कफील अहमद, अकील अहमद, खलील अहमद, मोहम्मद उवैश के साथ ही गांव अंती में अब्दुल वहीद खां, अब्दुल रसीद खां, सरताज मियां, अब्दुल हमीद खां शामिल हैं। वहीं, गांव जसौला में भी इब्राहिम के नाम से शत्रु संपत्ति चिह्नित की गई है, जबकि कस्बे में नसीर अहमद व बशीर अहमद के नाम शामिल हैं, जो वर्तमान में पाकिस्तान में रह रहे हैं।
एसडीएम ने बताया कि सभी शत्रु संपत्तियों को चिह्नित करने के बाद संबंधित लेखपाल को इन पर प्रशासनिक कब्जे के बोर्ड लगाएंगे, जिसके बाद प्रशासन इन पर अपना कब्जा लेगा।