मुजफ्फरनगर। तीन साल पहले लापता हुए तहजूब को पुलिस ने खोज निकाला। 15 वर्षीय बालक तहजूब नई मंडी के मखियाली नर्सरी से लापता हो गया था। पुलिस ने किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के पाकर सभी परिजनों के चेहरे खिल गए।
तीन साल पहले सुभाषनगर से तहजूब लापता हो गया था। मानव तस्करी रोधी थाना पुलिस ने उसे तलाश कर लिया। बालक दिल्ली के एक होम सेंटर में शरण लिए हुए था। थक हारकर परिवार तो उसकी वापसी की उम्मीद ही छोड़ चुका था, लेकिन अब उसे अपने बीच पाकर परिवार के सदस्यों के चेहरे खिल गए। एसएसपी संजय वर्मा ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
बताया गया कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी युनुस का बेटा तहजूब 17 नवंबर 2022 को अचानक लापता हो गया था। उसका पिता युनुस मखियाली में नर्सरी में काम करता है। काफी तलाश करने के बाद बेटे का कोई सुराग नहीं लगा तो उसने नई मंडी कोतवाली में उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसएसपी की समीक्षा में यह मामला आया तो उन्होंने नई मंडी से तहजूब के मामले की विवेचना इस साल मार्च माह में मानव तस्करी रोधी थाने को स्थानांतरित कर दी गई। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ की देखरेख में पुलिस की तलाश शुरू की। लापता बेटे को पाकर परिजनों के चेहरे खिल गए। युनुस के छह बच्चे बताए गए हैंं।