फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

जानसठ। किशोरी के साथ युवक ने घर के अंदर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी व उसके परिजनों ने पीड़िता के पिता के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मामला दो वर्गों से जुड़ा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव में स्थित चक्की पर दूसरे वर्ग की 16 वर्षीय लड़की अकेली आटा लेने गई थी। आटा चक्की पर मालिक का पुत्र था। मालिक के पुत्र ने किशोरी को बहला फुसलाकर अपने घर के अंदर ले गया। युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। परिजन किशोरी को तलाश करते हुए आटा चक्की मालिक के मकान में पहुंचे, तो किशोरी मिली। विरोध करने पर किशोरी के परिजनों के साथ आरोपी व उसके परिवार के लोगों ने मारपीट कर दी। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें